पत्नी को लेने पहुंचा ससुराल, तो जीजा ने मारी साले को गोली

सागर। सागर के बंडा में पारिवारिक विवाद में जीजा ने साले को गोली मार दी। गोली साले के पेट और हाथ में लगी है। उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार मोंटू पुत्र लखन परिहार उम्र 28 साल निवासी बंडा कस्बा शुक्रवार रात घर पर था। देर रात उसके जीजा अखिलेश जादोन निवासी जोरा मुरैना घर पहुंचे। वे पत्नी को लेने के लिए आए थे। इसी दौरान जीजा और साले के बीच कहासुनी हो गई।

 

विवाद इतना बढ़ा कि जीजा अखिलेश ने साले पर कट्‌टे से फायर कर दिया। गोली मोंटू के पेट और हाथ में लगी। गोली लगने से घायल मोंटू को परिवार के लोगों ने बंडा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रैफर किया गया। शनिवार सुबह घायल का बीएमसी में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। सूचना मिलते ही बंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामले में पुलिस अखिलेश के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!