G-LDSFEPM48Y

सूर्य ग्रह का इस महीने राशि परिवर्तन, इन तीन राशि वालों की चमकेगी किस्मत

राशि। ज्योतिष के अनुसार हर महीने 3 से 4 ग्रह राशि परिवर्तन करते हैं। वहीं सूर्य भी इन्हीं में से एक माना जाता है। सूर्य को सौरमंडल का राजा कहा जाता है। सूर्य ग्रह हर 30 दिन में अपना राशि परिवर्तन करते हैं। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाते हैं तो उसे संक्रांति कहते हैं। इस बार सूर्य सिंह राशि को छोड़कर 17 सितंबर को कन्या राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का राशि परिवर्तन इस महीने का सबसे बड़ा राशि परिवर्तन होने वाला है। जबकि अन्य सभी ग्रह स्थिर रहेंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सभी राशियों पर इसका प्रभाव पड़ेगा वहीं तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर सूर्य का राशि परिवर्तन काफी फायदा करने वाला है।

 

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन के कारण इस राशि के लोगों को व्यापार में काफी लाभ मिलने वाला है। सूर्य इस राशि से दूसरी राशि में जा रहे हैं जो कि धन का घर है। इस राशि के जातकों को रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। इस समय अवधि में करियर से जुड़ी समस्या भी दूर होंगी। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। यह समय सिंह राशि के पक्ष में रहने वाला है।

 

वृश्चिक राशि

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश करने के कारण वृश्चिक राशि के लोगों को इसका लाभ मिल सकता है। उनकी राशि से 11वें भाव में सूर्य का परिवर्तन होने जा रहा है। यह बहुत ही शुभ रहेगा। राशि परिवर्तन के कारण इस समय अवधि में आपको कहीं से अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है। नौकरी के अलावा आपकी कहीं से आमदनी बढ़ सकती है। व्यापारियों को इस दौरान तेजी से लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है।

 

धनु राशि

धनु राशि के लोगों को कहीं से शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। आप पहले से ही नौकरी कर रहे हैं तो नौकरी में प्रमोशन होने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कोर्ट से जुड़े मामलों में सफलता हासिल होगी। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!