साले को जीजा से मजाक करना पड़ा भारी, गुस्से में जीजा ने साले के साथ कर दी ऐसी हरकत 

दतिया। दतिया में एक साले को अपने जीजा के साथ मजाक करना मंहगा पड़ गया। यहां मजाक से गुस्साए जीजा ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर साले की जमकर मारपीट कर दी। इसके बाद मामला थाने तक पहुंच गया। जिसके बाद पुलिस ने साले का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद जीजा सहित 2 लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। मामला बुधवार रात साढ़े 9 बजे का कोतवाली थाना क्षेत्र के लाला के ताल का है।

 

लाला का ताल निवासी 25 साल के सोनू अहिरवार मजदूरी का काम करता है। वहीं, युवक का जीजा उमेश अहिरवार पड़ोस में ही रहकर कबाड़े का काम करता है। सोनू हर रोज की तरह मजदूरी कर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में उसकी मुलाकात जीजा उमेश से हुई। दोनों खड़े हुए और हंसी मजाक करने लगे। हंसी मजाक के चलते किसी बात से गुस्साए जीजा ने अपने दोस्त ध्रुव अहिरवार और संदीप अहिरवार के साथ मिलकर लात-घुसों से सोनू की जमकर मारपीट कर दी। वही हल्ला गुल्ला से आस पड़ोस के लोग जमा हुए और बीच-बचाव कराया।

 

वही इस के बाद घटना में घायल सोनू ने कोतवाली पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने युवक की शिकायत दर्ज कर मेडिकल प्रशिक्षण के बाद जीजा सहित तीनों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!