BJP नेता ने नौकरी के नाम पर महिला से कर में किया दुष्कर्म

Author Picture
By Sharma Published On: September 23, 2022

जबलपुर। जबलपुर की 28 वर्षीय महिला के साथ भाजपा नेता के द्वारा भोपाल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां पीड़िता को भाजपा नेता जबलपुर से कार में ले जाकर भोपाल में नौकरी दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता ने जिसकी शिकायत भोपाल के टीटी नगर थाने में की है। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है टीटी नगर पुलिस के मुताबिक गोराबाजार जबलपुर निवासी 28 वर्षीय महिला शादीशुदा हैं। जो प्राइवेट कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर का काम करती है। पीड़िता 5 महीने पहले नगर निगम जबलपुर के कार्यालय नौकरी की तलाश में गई थी। इसी दौरान पीड़िता की मुलाकात भाजपा नेता शशिकांत सोनी से हुई। जिसने रिज्यूम और डॉक्यूमेंट देखने के बाद जबलपुर या भोपाल नगर निगम में सरकारी नौकरी लगवाने की बात कही।

 

इस दौरान भाजपा नेता पीड़िता से नौकरी दिलाने के बहाने 1 घंटे बात करता रहा। और नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख 80 हजार रूपए की डिमांड की। पीड़िता ने जब पैसे का बंदोबस्त कर लिया। तब भाजपा नेता ने यह कह कर टाल दिया कि जबलपुर में कोई काम नहीं होता है। सारे नेता भोपाल में बैठते हैं। इसके बाद भाजपा नेता ने 5 जून को सुबह अपनी ही फोर व्हीलर गाड़ी में पीड़िता को भोपाल लेकर गया।

 

जहां भोपाल की सड़कों में घंटों घुमाता रहा और नौकरी दिलाने के नाम पर पीड़िता का दैहिक शोषण करता रहा। दैहिक शोषण करने के बाद भाजपा नेता ने पीड़िता को हाईवे में छोड़ दिया। जब पीड़िता ने अपने पैसे वापस करने की बात कही तक भाजपा नेता शशिकांत सोनी माफी मांगने लगा। और अपना मोबाइल बंद कर ब्लॉक कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने भोपाल के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। वहीं पुलिस अब आरोपित भाजपा नेता की तलाश कर रही है।