पति ने मायके में रह रही पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाया

Author Picture
By Sharma Published On: September 24, 2022

सीहोर। सीहोर में मायके में रह रही पत्नी को पति ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। इसके बाद आरोपी पति भाग निकला। गंभीर रूप से झुलसी महिला को भोपाल रेफर किया गया है। महिला का ससुराल उज्जैन में है। पति उसे लेने आया था। साथ नहीं चलने पर पति ने जलाकर उसकी हत्या की कोशिश की।

 

घटना शुक्रवार देर शाम सीहोर के कस्बा चौकी इलाके की है। इसका CCTV VIDEO सामने आया है। सीहोर की 25‎ साल की दीक्षा की शादी 2016 में उज्जैन के राजेश‎ मालवीय के साथ हुई थी। बच्चे नहीं हैं। दोनों के बीच अनबन होने लगी। इसके बाद दीक्षा मायके आकर रहने लगी। परिजन की मानें तो आरोपी पति आए दिन‎ यहां आकर धमकाता था। दीक्षा के साथ‎ मारपीट करता था। 15 दिन पहले भी उसने‎ सीहोर आकर पत्नी की पिटाई की थी। दीक्षा के सिर में चोट आई थी। जिस पर उसने थाना‎ कोतवाली में केस भी दर्ज कराया था।

 

शुक्रवार को फिर‎ आरोपी सीहोर आया और दोनों के बीच‎ फिर से विवाद हुआ। आरोपी अपने साथ‎ पेट्रोल लेकर आया था। उसने दीक्षा पर पेट्रोल फेंका और माचिस की तीली जलाकर‎ आग लगा दी।‎ इससे दीक्षा गंभीर रूप से झुलस गई।‎ घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके‎ से भाग निकला। दीक्षा‎ की चीख पुकार सुनकर पड़ोसी पहुंचे और‎ आग बुझाकर उसे जिला अस्पताल ले जाया‎ गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद‎ भोपाल रेफर कर दिया गया।