पटवारी ने किसान से मांगी रिश्वत, तो SDM ने किया निलंबित

Author Picture
By Sharma Published On: September 25, 2022

सीहोर। सीहोर जिले की जावर तहसील के एक पटवारी को वीडियो वायरल होने के बाद निलंबित किया है। पटवारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद ये कार्रवाई की गई है।

 

जानकारी के अनुसार पटवारी का नाम अमित कुमार श्रीवास्तव है। बताया गया कि ग्राम फूडरा के किसान से रिकॉर्ड दुरुस्त करने के नाम पर रिश्वत ले रहा था। तभी किसान ने वीडियो बना लिया और वायरल कर दिया। इस वीडियो की शिकायत जैसे ही आष्टा एसडीएम आनंद रजावत को मिली तो तत्काल प्रभाव से पटवारी को सस्पेंड किया गया है।

 

 

बताया गया कि जावर तहसील क्षेत्र के हल्का नंबर 13,14 के पटवारी अमित कुमार श्रीवास्तव कुछ लोगों से रुपए लेते दिखाई दे रहा है। वीडियो पैसे देते समय त्रिलोक सिंह नाम के व्यक्ति ने बनाया है। वीडियो सामने होने के बाद आष्टा एसडीएम आनंद सिंह रजावत ने तत्काल हल्का पटवारी अमित कुमार श्रीवास्तव को प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच करने के लिए जावर तहसीलदार को जांच अधिकारी नियुक्त किया है।