नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

सागर। सागर के बरायठा थाना क्षेत्र में दुष्कर्म की शिकार नाबालिग का गर्भपात कराने का मामला सामने आया है। शिकायत पर बरायठा पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरायठा थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि नाबालिग के साथ आरोपी शिवराज पुत्र पूरन लोधी उम्र 20 साल ने 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। आरोपी का पीड़िता के घर आना-जाना था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी ने पीड़िता के साथ गलत काम किया था। घटना जनवरी-फरवरी माह की है। लगातार ज्यादती करने के कारण नाबालिग गर्भवती हो गई थी। करीब 5 से 6 महीने का गर्भ ठहर गया।

 

 

जिसके बाद आरोपी शिवराज ने मेडिकल स्टोर से गर्भपात की गोली लाकर पीड़िता को खिला दी। लेकिन गोली खाने के बाद पीड़िता की तबीयत बिगड़ गई। नाबालिग की तबीयत बिगड़ने पर लड़की की मां उसे नरसिंहपुर लेकर गई। जहां पर उसका गर्भपात कराया गया। मामले में पीड़िता के साथ परिवार वालों ने थाने पहुंचकर शिकायत की। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शिवराज के खिलाफ दुष्कर्म, एससीएसटी, पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले के अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!