वनकर्मियों पर किया था पथराव, अब 19 पत्थरबाज महिलाएं गिरफ्तार

बुरहानपुर। सीवल में 31 अक्टूबर को सर्च वारंट तामिल कराने पहुंची वन विभाग की टीम पर पथराव करने वाली 19 महिलाओं को पुलिस ने घटना के सातवें दिन गिरफ्तार कर लिया। यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। नेपानगर वन विभाग रेंजर पराग गुप्ता ने थाने में लिखित शिकायत की थी कि 31 अक्टूबर को वन विभाग की टीम महिला स्टाफ के साथ ग्राम सीवल में प्रताप पिता छगन बारेला के यहां सर्च वारंट तामिल कराने पहुंची थी। इस दौरान उसकी पत्नी अनीता ने वारंट तामीली से इनकार करते हुए आसपास के महिलाओं को जमा कर लिया और 30-35 महिलाओं ने एकमत होकर अश्लील शब्द कहते हुए वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। नेपानगर थाने में आरोपी महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।

 

 

वही एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने आरोपियों की गिरफ्तार करने के लिए टीम गठित की। रविवार सुबह सूबेदार राधा यादव के नेतृत्व में टीम ग्राम सीवल पहुंची और उन्हें गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार महिलाओं को न्यायालय में पेश कर खंडवा जिले भेजने की तैयारी की जा रही है।

 

इन महिलाओं को किया गिरफ्तार

 

अनीता पति प्रताप बारेला, नवाबाई पति गगन, मीराबाई पति सुरसिंग भिलाला, दिनका बाई पति रेमलिया, मंजू पति हीरालाल, अनीता पति रघुनाथ बारेला, निर्मला पिता जयसिंह, कविता पति रायसिंह मुजाल्दे, फूलवंती पति गोरेलाल, बाली बाई, सुरमा बाई पति पटलिया, आरती पति बलाटिया, बसंती पति सुडिया बारेला, ललिता पति शंकर सोलंकी, छेतू बाई पति जंगलिया बारेला, सुशीला पति राजेश भिलाला, सुनीता पति जग्गू बारेला, सुरली पति ईर सिंह बारेला, मीना पति बबलू निवासी ग्राम सीवल नेपानगर को गिरफ्तार किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!