राशि। एक ही राशियों में दो ग्रहों का मिलना युति कहलाती है। इसका सभी राशियों पर प्रभाव पड़ता है। 16 नवंबर 2022 को वृश्चिक राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बनेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधादित्य योग का जातकों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलता है। यह कुंडली के जिस भाव में होता है। उसे प्रबल बनाता है। बुधादित्य योग से धन और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस योग से किन राशियों को फायदा होगा।
मेष राशि
बुधादित्य योग से कोई खास कार्य हल होगा। बड़े हुए तनाव से राहत मिलेगी। उधार दिए हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। बिजनेस में नए प्रस्ताव मिलेंगे। संपत्ति से जुड़ा बड़ा फायदा होने की संभावना है। नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिल सकती है। घर का वातावरण खुशनुमा बना रहेगा।
मिथुन राशि
घर में मांगलिक कार्य संबंधा योजना बनेंगी। सामाजिक गतिविधियों में आपका योगदान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रतिभा और क्षमता द्वारा कोई खास मुकाम हासिल करने में सक्षम होंगे। कार्य क्षमता में वृद्धि आएगी। नौकरी में प्रमोशन के अवसर बन सकते हैं। उच्चाधिकारियों के साथ संबंध मधुर रहेंगे।
कन्या राशि
बुधादित्य योग आपको शक्ति प्रदान करेगा। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। आपकी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी विशेष कार्य के लिए प्रयास करते रहें। पराक्रम में वृद्धि और प्रमोशन की संभावना बढ़ेगी। इस समय बड़े भाई का सहयोग मिलेगा।
वृश्चिक राशि
बुधादित्य योग आपको शुभ फल देगा। व्यापार और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में विस्तार के लिए समय अनुकूल है। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजजों की खरीदारी हो सकती है। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर पाएंगे।
धनु राशि
सूर्य और बुध की युति से धनु राशियों को खास लाभ होगा। नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो समय अनुकूल है। भाई-बहनों के साथ रिश्तों में मजबूती आएगी। सामाजिक कार्यों में आपका विशेष योगदान रहेगा। प्रेम प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है
Recent Comments