राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। कुछ राशियों पर इन राशि परिवर्तन का शुभ और कुछ पर अशुभ असर पड़ता है। वहीं नवंबर का महीना ग्रह गोचर के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। इस महीने की 11 तारीख से ही ग्रहों की काफी महत्वपूर्ण स्थिति बनी हुई है। जिसके कारण बेहद शुभ योग नवपंचम राजयोग बन रहा है। ये नवपंचम राजयोग बुध और शुक्र मिलकर बना रहे हैं। 11 नवंबर को शुक्र गोचर के बाद नवपंचम राजयोग बना है जो 3 दिसंबर तक रहेगा। इस राजयोग से कुछ राशि वालों को जमकर फायदा होने वाला है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को ये नवपंचम राजयोग काफी फायदा देने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को कोई बड़ा लाभ हो सकता है। राजनीति में कोई बड़ा पद मिल सकता है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए बुध और शुक्र से बना नवपंचम राजयोग बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। व्यापार में धन लाभ होगा। कोई बड़ी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों को इस समय भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से बनेंगे। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई नया काम शुरू करने के लिए यह समय अच्छा है। परिवार की ओर से कोई खुशखबरी मिल सकती है।
तुला राशि
तुला राशि वालों को ये नवपंचक राजयोग काफी धन लाभ कराने वाला है। ये लोग इस समय अवधि में अपनी वाणी से हर किसी का दिल जीत लेंगे। अचानक कोई खुशखबरी मिल सकती है। कारोबार में निवेश के लिए यह समय अच्छा है।


