राशि।ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर महीने कोई न कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन जरूर करता है। जब भी कोई ग्रह अपना राशि परिवर्तन करता है तो उसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ता है। देवताओं के गुरु कहे जाने वाले बृहस्पति इस महीने 24 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। कुछ राशियों पर इस राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव पड़ेगा, वहीं कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ने वाला है। बृहस्पति के मार्गी होने से 4 राशियां ऐसी हैं जिन्हें काफी शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौनसी हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए ये समय काफी अच्छा रहने वाला है। गुरु की सीधी चाल इन राशि वालों को बहुत लाभ कराने वाली है। नौकरी में पदोन्नति की संभावना बन रही है। करियर में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगे। धन लाभ हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए गुरु की सीधी चाल से आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा। करियर में नए रास्ते खुलेंगे। विवाह में आ रही मुश्किलें दूर होंगी। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल होने से काफी मुनाफा होगा। कुल मिलाकर यह समय अच्छा रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को इस समय अवधि में धन की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि हो सकती है। कारोबारियों को मुनाफा हो सकता है। धन-संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। आर्थिक रूप से बहुत फायदा होगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को गुरु के राशि परिवर्तन से भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आय में भी वृद्धि होने की संभावना है। किसी खास मित्र का आगमन आपको खुशियों से भर देगा। यात्रा पर जाना लाभकारी होगा।
कुंभ राशि
गुरु की चाल में परिवर्तन से कुंभ राशि वालों की सभी मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। कुंभ राशि के जातकों को उनके हर काम में सफलता मिलेगी। इस समय भाग्य आपका पूरा साथ देगा। नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में भी मुनाफा होगा।
Recent Comments