शुक्र के उदय होने से इन राशियों के आएंगे अच्छे दिन

Author Picture
By Sharma Published On: November 19, 2022

राशि। ज्योतिष अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन और उदित होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाता है। इस कड़ी में 20 नवंबर 2022 की रात को वैभव के दाता शुक्र देव वृश्चिक राशि में उदित होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव सभी राशियों पर देखा जाएगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनको इस समय आकस्मिक धनलाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये तीन राशियां…

सिंह

शु्क्र देव आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में उदय होने जा रहे हैं। इसे माता और भौतिक सुख का भाव कहा जाता है। शुक्र के उदय होने से बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने के योग हैं। प्रॉपर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक लाभ होगा। इस समय आपको माता का भी सहयोग प्राप्त होगा।

वृष

शुक्र देव आपकी कुंडली के सातवें घर में उदित हो रहे हैं। ये घर शादी-विवाह और पार्टनरशिप का होता है। आपका वैवाहिक जीवन सुखद होगा। अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आएगा। साझेदारी के काम में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथी के साथ मिलकर निवेश करना अनुकूल साबित हो सकता है।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र का उदित होना लाभदायक है। आपकी कुंडली के पांचवे घर में शुक्र उदय होने से संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। पांचवा घर संतान और शिक्षा का होता है। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। प्रेम-सबंधों में मधुरता आएगी। वाहन या प्रापर्टी खरीद सकते हैं।