राशि। शुक्र तारा 2 अक्टूबर 2022 से ही अस्त था। इस दौरान विवाह जैसे शुभ कार्यों के लिए शुक्र तारे का उदय रहना बहुत जरूरी है। वहीं 20 नवंबर को शुक्र तारे का उदय हो गया है। इसके साथ ही एक बार फिर से शुभ कार्यों की शुरुआत हो चुकी है। ज्योतिष के अनुसार शुक्र का उदय 3 राशि वालों के लिए काफी लाभकारी साबित होने वाला है। शुक्र ग्रह के उदित होने से इन राशि वालों को शुभ परिणाम मिलने वाले हैं। इन जातकों के जीवन में धन, सुख-सुविधाएं और प्रेम बढ़ेगा। वहीं आर्थिक रूप से भी इन्हें काफी तरक्की मिलेगी। आइए जानते हैं कि वे राशियां कौन सी हैं।
वृश्चिक राशि
शुक्र ग्रह का उदय वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत ही फलदायी साबित होने वाला है। इन जातकों को धन लाभ होगा। वहीं आय के नए स्त्रोत मिलेंगे। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सेहत में सुधार होगा। जीवन में प्यार बढ़ेगा।
कुंभ राशि
शुक्र के उदय होने से कुंभ राशि के जातकों का सोया हुआ भाग्य जाग उठेगा। शुक्र अस्त के कारण लंबे समय से रुके हुए काम अब पूरे हो जाएंगे। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। कोई नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। व्यापारियों को कोई बड़ी डील फाइनल होने से मुनाफा होगा। हर काम में सफलता मिलेगी।
मीन राशि
शुक्र के उदय होने के कारण मीन राशि वालों को शुभ फलों की प्राप्ति होने वाली है। हर कार्य में किस्मत का साथ मिलने से सफलता प्राप्त होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। मन की सभी इच्छाएं पूरी होंगी। विदेश से धन लाभ होगा। विवादों से राहत मिलेगी। करियर में प्रगति होगी। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
Recent Comments