शादी की खुशी में दूल्हे ने दुल्हन के सामने चलाए पटाखे, तो बच्ची हुई घायल

ग्वालियर। शादी की खुशी में एक दूल्हे ने दुल्हन के सामने आतिशबाजी की। एक पटाखा पास ही घर के दरवाजे पर खड़ी 9 साल की छात्रा की आंख में लगा है। जिसके बाद आंख से खून बहने लगा। आनन-फानन में छात्रा को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां से उसे जेएएच के लिए रैफर कर दिया गया।

 

जानकारी के अनुसार आपको बता दें शहर के झांसी रोड स्थित लभेड़पुरा में रहने वाले अशोक परिहार नगर निगम में कर्मचारी है। वह मेयर की सिक्युरिटी में नगर निगम की ओर से तैनात हैं। यहां वह परिवार के साथ रहते हैं। उनके घर के पास ही 27 वर्षीय सन्नी शाक्य रहता है। एक दिन पहले सन्नी की शादी हुई थी। शनिवार को वह नई बहू की विदा कराकर अपने घर आया था। घर के दरवाजे पर बहू के आगमन में स्वागत हो रहा था। शादी की खुशी में सन्नी पटाखे पर पटाखे चला रहा था, जबकि उसकी दुल्हन कार में बैठी इंतजार कर रही थी। सन्नी पटाखे चलाते समय यह भी नहीं देख रहा था कि आसपास बच्चे खड़े हैं। पटाखों और ढोल की आवाज सुनकर अशोक की 9 वर्षीय बेटी सोनाली भी दरवाजे पर आकर खड़ी हो गई। इसी समय सन्नी पटाखा जलाकर सड़क पर बच्ची की तरफ फेंक दिया। पटाखा से कंकड़ निकलकर बच्ची की राइट साइड की आंख पर लगा और खून की धार लग गई। घटना के बाद वह झगड़े के हालात बन गए। घायल सोनाली को परिजन लेकर अस्पताल पहुंचे और वहां से पुलिस को सूचना दी गई।

 

वही डॉक्टरों का कहना है कि पटाखे के कारण सोनाली की आंख की हालत काफी खतरनाक है और आंखों की रोशनी भी जा सकती है। फिलहाल डॉक्टर उसके उपचार के लिए प्रयास कर रहे हैं। उसकी राइट साइड की आंख की पुतली पर ब्लड जमा हुआ है। साथ ही अंदरूनी चोट के कारण उसे कुछ दिखाई नहीं दे रहा है।

 

घायल बच्ची के पिता अशोक ने कहा कि घटना के समय सन्नी शाक्य अपनी शादी की खुशी में लापरवाही से पटाखा चला रहा था। उसे पटाखे खुले मैदान या भीड़ से दूर चलाने चाहिए थे। पर वह भीड़ के बीच में ही पटाखे चला रहा था। जिससे यह हादसा हुआ है। इससे किसी की जान पर भी बन सकती थी। बेटी की आंख में कुछ खराबी हो गई तो उसकी जिंदगीभर की परेशानी खड़ी हो जाएगी। इस मामले में थाना प्रभारी झांसी रोड संजीव नयन शर्मा का कहना है कि पीड़ित परिजन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी अपने घर से फरार है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

 

 

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!