राशि। ज्योतिष गणना के अनुसार बुध ग्रह शनि देव के आधिपत्य वाली मकर राशि में 28 दिसंबर को प्रवेश करने वाले हैं। यह गोचर सुबह 04.05 मिनट पर होगा। मकर राशि का स्वामित्व शनि ग्रह को प्राप्त है। मकर स्त्री प्रकृति की राशि है। यह बुध के लिए अनुकूल मानी जाती है। बुध ग्रह का गोचर व्यक्तियों के स्वभाव को व्यवहारिक और भौतिकवादी बना सकता है। मकर राशि में बुध के विराजमान होने से मीडिया, अकाउंटेंट और फाइनेंस से जुड़े लोगों को सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। शनि देव और बुध ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान होने की वजह से बुध का गोचर प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। वहीं, तीन राशियां के लिए यह समय धनलाभ और करियर में उन्नति के योग बना रहा। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सी हैं।
मेष
आपकी कुंडली के दशम भाव में बुध गोचर करने वाले हैं। दशम भाव नौकरी, कार्यक्षेत्र का स्थान माना जाता है। आपको कई जगह से नए जॉब ऑफर हो सकते हैं। अगर आप नौकरी में कार्यरत हैं तो आपका प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। पिता से संबंध मुधर होंगे। पैतृक संपत्ति का सुख मिलने की संभावना है। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा।
सिंह
आपकी कुंडली के छठवें भाव में बुध गोचर करेंगे। यह भाव शत्रु और रोग का माना जाता है। सिंह राशि के जातकों को किसी रोग से मुक्ति मिल सकती है। शुत्रओं पर विजय प्राप्ति होगी। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। शोध कार्यों में जो लोग लगे हुए हैं उन्हें भी इस महीने सफलता मिल सकती है। कार्य स्थल पर टारगेट पूरा करने में सफल होंगे।
तुला
आपकी कुंडली के चतुर्थ भाव में बुध गोचर करने जा रहे हैं। यह भाव भौतिक सुख और माता का भाव माना जाता है। राजनीति और सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों का भाग्य चमकेगा। आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति हो सकती है। माता सुखी और निरोगी रहेंगी।


