MP के इन जिलाें में बारिश की संभावना

भोपाल।मौसम विज्ञानियाें के मुताबिक वातावरण में नमी बढ़ने के कारण रविवार काे पूर्वी मध्य प्रदेश पर बादल छाने लगेंगे। साेमवार-मंगलवार काे जबलपुर, इंदौर, नर्मदापुरम संभाग के जिलाें में कहीं-कहीं वर्षा भी हाे सकती है। नमी बढ़ने के कारण दाे दिन में मध्य प्रदेश के न्यूनतम तापमान में दाे डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ाेतरी हाे चुकी है। हवाओं के साथ नमी आने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। इस वजह से रविवार काे पश्चिमी मध्य प्रदेश में बादल छाने लगेंगे। साेमवार-मंगलवार काे मध्य प्रदेश में कहीं–कहीं वर्षा भी हाे सकती है। इस दौरान राजधानी में बूंदाबांदी हाेने की भी संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान मेंडास तमिलनाडु के महाबलीपुरम तट पर टकराने के बाद कमजाेर पड़ गया है। तूफान के असर से हवाओं का रुख बदलकर पूर्वी, उत्तर-पूर्वी हाेने लगा है।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षाेभ ट्रफ के रूप में पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू-कश्मीर पर ट्रफ के रूप में बना हुआ है इसके असर से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्राें में वर्षा के आसार बने हुए हैं। उधर वेल्लूर के पास बने अवदाब के क्षेत्र के और कमजाेर पड़कर कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित हाेने की संभावना है। यह मौसम प्रणाली कर्नाटक की तरफ बढ़ रही है।

बादलाें के कारण अगले दाे दिन में मध्य प्रदेश में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ाेतरी हाे सकती है। शनिवार काे मध्य प्रदेश में सबसे कम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस नौगांव में दर्ज किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में पारा पांच डिग्री सेल्सियस पर रहा। वर्तमान में वह अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित हाेकर वेल्लूर के पास सक्रिय है। इसके असर से हवाओं के साथ नमी आने लगी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!