नाम बदलकर नाबालिग हिन्दू लड़की से की दोस्ती, 3 साल तक किया शारीरिक शोषण

Author Picture
By Sharma Published On: December 15, 2022

भोपाल। राजधानी में लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है। एक युवक ने अपना नाम बदलकर नाबालिग हिन्दू लड़की से दोस्ती की और तीन साल तक उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती को जब सच्चाई पता चली तो उसने आरोपी की शिकायत एजेके थाने में की। पुलिस ने दुष्कर्म, अप्राकृतिक कृत्य, एट्रोसिटी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता पिछले महीने ही चला।

 

पुलिस के अनुसार पीड़िता कोलार इलाके में रहती है। वर्ष 2019 में वह 11 वीं कक्षा में निजी स्कूल में पढ़ाई करती थी। स्कूल के बाहर आरोपी शान पंडित उर्फ फैसल का आना-जाना था। यहीं उसने किशोरी से शान पंडित बनकर मुलाकात की। पीड़िता से दोस्ती करने के बाद आरोपी ने लड़की से फोन पर बातचीत शुरू कर दी। कुछ समय चली बातचीत जल्द ही प्रेम प्रसंग में बदल गई। आरोपी लड़की को घुमाने फिराने ले जाने लगा। नवंबर 2019 में आरोपी ने युवती को घुमाने के नाम पर बुलाया और एक होटल में ले जाकर उसके साथ ज्यादती की। विरोध करने पर आरोपी ने उसको शादी का झांसा दिया।

 

बाद में अलग-अलग स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पिछले साल लड़की स्कूल पास करने के बाद कॉलेज में पहुंची। उसने कॉलेज में दाखिला भी लिया, वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकलती थी। लेकिन फैसल उसे रास्ते से अपने साथ ले जाता था। पीड़िता को जरूरत बताकर उसने कॉलेज के एग्जाम की फीस भी उससे हड़प ली। इस कारण वह परीक्षा नहीं दे सकी और पढ़ाई को छोड़ना पड़ा। पिछले महीने पीड़िता को आरोपी की असलियत का पता लगा। तब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। मंगलवार को युवती एक महिला वकील के साथ थाने पहुंची और केस दर्ज करा दिया