सहेली के साथ खेलने से मासूम से चाकू की नोक पर रेप

Author Picture
By Sharma Published On: December 16, 2022

खरगोन। घर के आंगन में सहेली के साथ खेल रही एक आठ साल अबोध मासूम के साथ एक शख्स ने बुरी नजर रखते हुए रेप का प्रयास किया। वो बच्ची को उठाकर घर के अंदर ले गया और चाकू दिखाकर उसके कपड़े उतार उससे ज्यादती करने लगा मानवता को शर्मसार करने वाली यह घटना गुरुवार शाम को गोगावां थाना क्षेत्र के लाखी में हुई। पुलिस ने आरोपी नूर मोहम्मद (45) को गिरफ्तार कर लिया है।

 

गोगावां टीआई महेश सुनैय्या ने बताया कि बच्ची अपने घर के बाहर शाम को सहेली के साथ खेल रही थी। इसी दौरान आरोपी वहां पहुंचा और बुरी नजर रखते हुए बालिका को उठाकर घर के अंदर ले गया। जहां उसने बच्ची के कपड़े उतारे और खुद भी निर्वस्त्र हो गया और रेप करने का प्रयास किया।

 

तभी बच्ची की सहेली वहां पहुंच गई और उसने आरोपी को देख लिया। उसके चिल्लाने पर बच्ची की मां भी पहुंच गई। यह देखकर आरोपी मौके से भाग निकला। परिवार वालों के पूछने पर बच्ची ने रोते हुए कहा कि आरोपी मुझे चाकू दिखाकर गलत काम करने की कोशिश कर रहा था। इसके बाद पीड़ित परिवार थाने पहुंचा। जहां पुलिस को शिकायत की। मामला संवेदनशील होने से पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। जिसे कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी शादीशुदा है और उसके 2 बच्चे है। उसके एक लड़के की उम्र 18 साल है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध किया है।