मंगल ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों पर पड़ेगा ये असर

ग्वालियर। मंगल ग्रह की चाल विभिन्न राशियों पर प्रभाव डालती है। मंगल ग्रह को साहस व पराक्रम का कारक माना जाता है। इसलिए इसका विशेष महत्व माना जाता है। यदि मंगल ग्रह जन्मकुंडली में मंगल ग्रह की शुभ स्थति जातक को उच्च पद पर आसानी कराती है। यदि मंगल कुंडली में मंगल ग्रह अशुभ हो तो जातक न केवल गुस्सैल हो जाता है, बल्कि अहंकारी हो जाता है। नए साल में मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। अभी तक वे वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। मंगल ग्रह की चाल परिवर्तन का कुछ राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। खासतौर से मेष, सिंह व कन्या राशि के लिए मंगल ग्रह की चाल काफी शुभ होगा। तीनों राशियों के जातकों को लाभ होगा।

मंगल ग्रह अभी वृषभ राशि में वक्री गति से चल रहे हैं। 13 जनवरी 2023 से मंगल वृषभ राशि में मार्गी हो जाएंगे। इसका तीन राशियों पर अति शुभ प्रभाव पड़ेगा।

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए मार्गी मंगल लाभकारी साबित होंगे। इस दौरान आपको धन लाभ हो सकता है। अटके हुए धन की प्राप्ति हो सकती है। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर में लाभ होगा।

सिंह राशि- मंगल ग्रह की मार्गी चाल सिंह राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार ला सकती है। इस अवधि में आपको करियर में सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा। नौकरी व व्यापार में प्रगति मिलेगी। तरक्की के योग बनेंगे। नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। कार्यस्थल पर जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

कन्या राशि – कन्या राशि वालों के लिए मंगल ग्रह की सीधी चाल शुभ साबित होगी। इस अवधि में उपलब्धता होगी। विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। अटके काम पूरे होंगे। जिस चीज की आवश्यकता होगी, वह मिल जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!