ऑन ड्यूटी पुलिस जवान की बदमाश ने की हत्या

Author Picture
By Sharma Published On: December 24, 2022

दमोह। दमोह में शुक्रवार की रात एक ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई। जवान ने शराब पीकर हल्ला कर रहे लोगों को टोका तो बदमाशों ने सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। मृतक जवान का नाम सुरेंद्र सिंह था, जो 10वीं बटालियन में पदस्थ था।

 

जानकारी के अनुसार बात दे दमोह के कसाई मंडी में शुक्रवार रात पुलिस सहायता चौकी में पदस्थ एसएएफ जवान सुरेंद्र सिंह (28 साल) के सिर पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई। चौकी में तैनात दूसरे पुलिस कर्मी ने अधिकारियों को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। बजरिया वार्ड 7 की पार्षद पार्षद कविता राय घायल जवान को लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं, जहां चेकअप के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

सुरेंद्र सिंह एक अन्य जवान के साथ कसाई मंडी चौकी में तैनात था। शुक्रवार की रात वह अपने साथी के साथ चौकी में खाना खा रहा था। तभी बाहर ऑटो में सवार कुछ लोग शराब के नशे में हल्ला कर रहे थे, जिन्हें रोकने पुलिस जवान बाहर आया तो आरोपियों ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। जवान के सिर में गंभीर चोट आने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। सूचना मिलने पर एसपी डीआर तेनीवार मौके पर पहुंचे। उसके बाद अस्पताल पहुंचे, जहां मृत पुलिसकर्मी के बारे में जानकारी ली। उधर रात में ही कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम घटना स्थल पहुंची। घटनास्थल पर कुछ पत्थरों पर खून लगा मिला।

 

दमोह के कोतवाली थाना क्षेत्र का बजरिया वार्ड 7 कसाई मंडी क्षेत्र काफी संवेदनशील है। इसलिए यहां पुलिस चौकी बनाई गई है। जिसमे 24 घंटे एसएएफ के जवान तैनात रहते हैं। यहां आए दिन पुलिस को गौ वध की सूचना मिलती रहती है। इसीलिए यहां पुलिस चौकी बनाई गई है और इसी पुलिस चौकी में तैनात एक आरक्षक की हत्या कर दी गई।