Saturday, April 19, 2025

मंगल ग्रह वृषभ राशि में करेंगे प्रवेश, इन 3 राशियों को होगा बंपर फायदा

राशि। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह समय-समय पर अपनी चाल के अनुसार राशि परिवर्तन करता है और इसका असर सभी राशि के जातकों पर होता है। नया साल शुरू हो चुका है और साल के पहले माह में 13 जनवरी को मंगल वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष के मुताबिक मंगल ग्रह के मार्गी होने से इसका असर सभी राशियों के जीवन में देखने को मिलता है। मंगल को साहस और वीरता का प्रतीक माना जाता था। मंगल की मार्गी होने से 3 राशि के जातकों को करियर में विशेष लाभ मिलेगा।

 

वृषभ राशि

मंगल का वृषभ राशि में गोचर मीन राशि के जातकों के लिए लाभकारी होगा। मीन राशि के जातकों की गोचर कुंडली में मंगल तीसरे भाव में गोचर कर रहा है। यह भाई-बहनों के साहस और वीरता का स्थान माना जाता था। परिवार के सदस्यों में प्रेम बढ़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आप जिस काम में हाथ डालेंगे, वह फायदा पहुंचाकर जाएगा।

 

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए मंगल की उपस्थिति विशेष रूप से लाभकारी रहेगी। कर्क राशि के 11वें भाव में मंगल मार्गी होगा। इसे आय और लाभ का स्थान माना जाता है। इस अवधि में आय में वृद्धि होने की संभावना है। कर्क राशि वालों को प्रमोशन या वेतनवृद्धि मिल सकती है। कोर्ट कचहरी आदि मामलों में जीत हो सकती है। परीक्षार्थियों को अच्छी खबर मिल सकती है

 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए भी यह समय आर्थिक रूप से लाभकारी रहेगा। मंगल ग्रह सिंह राशि के दशम भाव में गोचर करेगा। इस राशि के जातकों को नौकरी का नया प्रस्ताव मिल सकता है। विदेश में नौकरी करने वाले जातकों के लिए भी यह अवधि अनुकूल और फलदायी रहेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!