मंगल ग्रह करेगें राशि परिवर्तन, इन राशि वालों को मिलेगी खुशखबरी

राशि। ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों में से मंगल ग्रह को काफी महत्वपूर्ण माना गया है क्योंकि मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन सभी राशि के जातकों को प्रभावित करता है। मंगल ग्रह को ऊर्जावान और इच्छा शक्ति वाला ग्रह माना जाता है। यदि किसी जातक का मंगल ग्रह मजबूत होता है तो वह व्यक्ति काफी पराक्रमी होती है और शुभ फल देता है। जिस जातक की कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर होता है, वहीं काफी घमंडी भी हो जाता है। ज्योतिष के मुताबिक मंगल ग्रह 13 जनवरी 2023 को वृषभ राशि में मार्गी होंगे। वृषभ राशि में मंगल का मार्गी होने पर वित्त, सेहत और ऊर्जा से जुड़े कार्य प्रभावित होते हैं और इसके बारे में अच्छे फल मिलते हैं। मंगल ग्रह को गोचर से इन राशिवालों को मिलेगा शुभ फल –

 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को व्यापार में फायदा होगा। कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त हो सकती है। समाज में मान सम्मान प्राप्त होगा और रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। शेयर बाजार में भी फायदा हो सकता है। रिश्तों में सुधार होगा। कर्ज और उधार के लेनदेन में सावधानी बरतें।

 

कन्या राशि

कन्या राशि के नवम भाव में मंगल मार्गी होने जा रहे हैं, ऐसे में कन्या राशि के जातकों को भाग्य साथ देगा। कन्या राशि के लोगों की विदेश यात्रा का संयोग बन रहा है। विदेश यात्रा का सपना रखने वालों के काम पूरे हो सकते हैं। रूके हुए कार्य पूरे हो सकता है। संतान पक्ष से सुख समाचार मिल सकता है।

 

मकर राशि

मकर राशि वालों को कार्यक्षेत्र में तरक्की प्राप्त होगी। मंगल के मार्गी होने से व्यापार में अच्छा लाभ हो सकता है। छात्रों के लिए यह समय शुभ समाचार लेकर आएगा। मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों को पेशेवर जीवन में पहचान और प्रतिष्ठा मिलेगी। जमीन जायदाद या वाहन के सौदे हो सकते हैं। परिवार वालों की सेहत का इस समय खास ख्याल रखें। वैवाहिक संबंध तय हो सकते हैं।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!