30 साल बाद बन रहा है ये संयोग, इन राशि वालों को मिलेगी सफलता

राशि। साल 2023 कुछ राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया हैं। शनि और शुक्र की युति इस साल मकर राशि में बन रही है। जिससे शुभ फल की प्राप्ति होने वाली है। यह युति 17 जनवरी तक रहने वाली है। इसके बाद शनि स्वराशि मकर राशि में गोचर करेंगे। ऐसा 30 साल बाद होने जा रहा है। जब शनि अपनी राशि मकर में प्रवेश करेंगे। आइए जानते है कि मकर राशि में शनि और शुक्र की युति से किन राशि के जातकों को फायदा होने वाला है।

 

मिथुन राशि: शुक्र और शनि की मकर राशि में युति मिथुन राशि वालों को 17 जनवरी 2023 तक बेहद शुभ फल देगी। इस समय धन से जुड़ी समस्याएं समाप्त होंगी। जिसकी वजह से आर्थिक समस्याओं से राहत मिलेगी। वहीं जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ेगी। इसके अलावा पुराने निवेश से लाभ मिलने के योग है। मिथुन राशि के जातकों के आय के स्त्रोत भी बढ़ने वाले है। साथ ही हर काम में सफलता मिलेगी।

 

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए शनि गोचर से पहले का समय बहुत लाभदायी साबित हो सकता है। इस साल कन्या राशि के जातकों को कई खुशियां मिल सकती हैं। शुक्र और शनि धन लाभ करवा सकते हैं। जीवन में जो परेशानियां हैं, उनसे राहत मिल सकती है। जिसकी वजह से तनाव कम होगा। कोई काम सफल होने से आपको बड़ी राहत मिलेगी।

 

मकर राशि: चूंकि शनि और शुक्र की युति मकर राशि में ही हो रही है। ऐसे में इसका सबसे ज्‍यादा असर मकर राशि वालों पर रहेगा और ये बेहद सकारात्मक भी रहेगा। तगड़ा धन मिल सकता है, साथ ही आय के साधन बढ़ेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। फंसा हुआ पैसा मिल सकता है। करियर में अच्‍छे दिन शुरू होंगे, जो आगे चलकर और लाभ देंगे।

 

कुंभ राशि: कुंभ राशि में शनि गोचर से पहले ही शनि और शुक्र इस राशि के जातकों को तगड़ा लाभ करवा सकते हैं। इन जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है। आर्थिक मोर्चे पर भी समय लाभदायक रहेगा। इस समय का पूरा आनंद लें क्‍योंकि 17 जनवरी के बाद शनि आपको मुश्किलें दे सकते हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!