जमीन हड़पने के लिए जिंदगी महिला को बताया मरा 

भिंड।भिंड में जीवित महिला का फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बनवा कर उसकी प्रॉपर्टी हथियाने की साजिश का मामला सामने आया है। यह फर्जीवाड़ा महिला के परिवार के सदस्यों द्वारा किया गया है। अब महिला, प्रशासनिक अधिकारियों के सामने स्वयं को जिंदा बताते हुए न्याय की गुहार लगा रही है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे से की है।

 

छाया पति सियाराम शर्मा मिहोनी की रहने वाली है। पीड़िता ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे को शिकायती आवेदन में बताया है कि उसकी ससुराल समन्ना गांव में है, जहां उसके नाम खेती है और फूप में एक प्लाट भी है। पति से अनबन होने के बाद महिला अपने मामा के पास कलकत्ता चली गयी थी, उसी का फायदा उठाकर उसके जेठ के लड़कों ने उसका फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र वर्ष 2009 बनवाकर उसकी सारी प्रॉपर्टी की फर्जी वसीयत कराकर अपने नाम करवा ली।

 

महिला जब अपने मौसा की तेरहवीं में आई, तब उसको इस फर्जीवाड़े का पता चला तब महिला अपने पति के साथ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पंहुचीं और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपूसे को अपनी व्यथा सुनाई महिला की पीड़ा सुनने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने देहात थाना प्रभारी विनोद सिंह कुशवाह को जांच करने के आदेश दिए हैं। इस पूरे मामले में फूप के तात्कालीन नायब तहसीलदार की भूमिका भी संदेह के घेरे में है महिला का जो फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र बना है उसे नायब तहसीलदार ने ही जारी किया है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!