वाहन में धक्का लगा रहे लोगों को पीछे से आ रहे ट्रक ने रौंदा, 3 की मौत 

बड़वानी। जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना मुंबई-आगरा राष्‍ट्रीय राजमार्ग पर हुई। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक लोडिंग वाहन में करीब नौ लोग सवार थे। राजमार्ग पर वाहन अचानक बंद होने से ये लोग वाहन में धक्‍का लगा रहे थे तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने इन्‍हें कुचल दिया। इससे मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि चार लोग घायल हो गए।

 

कुछ प्रत्‍यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसा इतना भीषण था कि टक्‍कर के बाद मौके पर ही मृत लोगों के शरीर के अवशेष सड़क पर यहां-वहां बिखर गए थे। घटना देर रात हुई। इस वजह से बचाव कार्य में भी लोगों को दिक्‍कतों का सामना करना पड़ा।

 

हादसे में मृत और घायल लोग कहां के हैं अभी इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है। सूचना पर मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए समीप के अस्‍पताल भेजा है।

लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisment -

धार्मिक

error: Content is protected !!