Saturday, April 19, 2025

लोहे के सरिया से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो की मौत, चार घायल

बैतूल। बैतूल–खंडवा–आशापुर मार्ग के लेड़दा घाट में लोहे के सरियों से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में तीन बच्चे शामिल हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को रायपुर से खरगोन लोहे के सरिया लेकर जा रहा ट्रक क्रमांक एमएच एए 9337 अनियंत्रित होकर घाट में पलट गया। इससे चालक रियाज पिता सियाज और सादिक पिता आबिद खान की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक सादिक की पत्नी आमरीन सहित बच्चे कादिर, रिजवान और आबदा को चोट आई हैं। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

बताया गया है कि सादिक की बैतूल में ससुराल है। यहां से उसने पत्नी और बच्चों को ट्रक में बिठाया और घर जा रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया। ट्रक में दबे एक मृतक का शव पुलिस ने शुक्रवार सुबह बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

 

वही बैतूल-खंडवा-आशापुर मार्ग पर पाट और मोहदा के बीच दुर्घटना की दृष्टि से खतरनाक लेडदा घाट पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। यहां पर सुधार कार्य करने के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। अब यहां पर सुधार कार्य करने के लिए राशि स्वीकृत की गई है। सांसद दुर्गादास उइके ने बताया की घाट के सुधार के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसका संधारण संबंधित राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!