शिवराज सरकार तीन साल के कार्यकाल का रिपोर्टकार्ड रखेगी जनता के सामने

भोपाल। 23 मार्च को शिवराज सरकार के वर्तमान कार्यकाल के तीन साल पूरे होंगे। इस दौरान सरकार ने जो काम किया है, उसका रिपोर्टकार्ड जनता के सामने रखा जाएगा। इसमें कोरोना संकट से निपटने, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने और विकास कार्यों की जानकारी दी जाएगी। यह बात मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार को मंत्रालय में कलेक्टर-कमिश्नर, आइजी-एसपी कांफ्रेंस में दी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जो घोषणाएं की गई हैं, उनसे संबंधित कामों को पूरा किया जाए। आमजन के सभी काम बिना किसी अनियमितता और लापरवाही के पूरे होना चाहिए। किसी भी गड़बड़ी के दोषी को छोड़ा न जाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मैत्रीपूर्ण और पारिवारिक वातावरण के बीच काम किया जाए।

 

 

उन्‍होंने कहा कि कलेक्टर और एसपी की मित्रता देखने को मिलती है। जिला स्तर पर कोर टीम योजनाओं की समीक्षा करे। जिस तरह यह राज्य स्तरीय बैठक हुई है, उसी तरह प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में जिलों में विकास संबंधी बैठक उपयोगी रहेगी। जल जीवन मिशन, सीएम राइज स्कूल, संबल, तीर्थ-दर्शन, कन्या विवाह योजना, सुचारु बिजली आपूर्ति, दबंगों से मुक्त कराई गई भूमि पर गरीब तबके को बसाने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाए।

 

आठ फरवरी को सागर में हाेगा संत रविदास महाकुंभ

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया कि आठ फरवरी को सागर में संत रविदास महाकुंभ का आयोजन किया जाएगा। इसके पहले तीन फरवरी को विदिशा से किसानों को मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की राशि अंतरित की जाएगी। पांच फरवरी को संत रविदास जयंती से पूरे प्रदेश में विकास यात्रा का शुभारंभ होगा। इनकी तैयारियों में कोई कसर नहीं रहनी चाहिए। प्रदेश में करीब एक लाख 14 हजार रिक्त सरकारी पदों पर भर्ती का काम चल रहा है। तीर्थ-दर्शन योजना में यात्रियों की विदाई और अगवानी के कार्यक्रम भी गरिमामय होने चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक विकासखंड में कन्या विवाह योजना कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाए

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!