Friday, April 18, 2025

पति ने पत्नी की काट दी नाक, ये है पूरा मामला

शिवपुरी। शिवपुरी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पति-पत्नी के विवाद में पति ने पहले तो पत्नी की जमकर पिटाई कर दी उसके बाद दांतों से उसकी नाक तक काट दी। महिला ने पुलिस में इस मामले की शिकायत कराई है लेकिन पुलिस के आने से पहले आरोपी पति मौके से भाग निकला। मामला जिले के करैरा कस्बे का है।

 

महिला सुखवती जाटव उम्र 35 साल करैरा के वार्ड क्रमांक 8 की आंगनवाड़ी केंद्र में सहायिका हैं। गुरुवार दोपहर वह अपने घर के बाहर बैठी थीं तभी उसका पति अमर सिंह आ गया और अचानक उससे मारपीट करने लगा।

 

गुस्साएं पति ने पहले अपनी पत्नी की जमकर मारपीट की, इसके बाद भड़के पति ने दांतों से उसकी नाक को काट दिया। पड़ोसियों ने मारपीट की शिकायत डायल 100 को दी लेकिन पुलिस के आने से पहले ही पति मौके से फरार हो गया। डायल 100 ने महिला को करैरा थाने पहुंचाया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत करैरा थाने में कराई है। पुलिस ने महिला को मेडिकल के भेज दिया और जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुखवती जाटव के अनुसार उसका पति अमर सिंह उसके नाम पर 2 लाख रुपए का लोन निकालने की जिद कर रहा था। इसके लिए वह लगातार दबाव बना रहा था। आज इसी वजह के चलते पति ने उससे मारपीट की और मेरी नाक तक काट दी।

 

 

RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!