26.3 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

मुस्लिम के घर जबरन स्थापित की हनुमान जी की मूर्ति, दोनों पक्षों में हुआ पथराव

Must read

खंडवा। खंडवा में रविवार को एक मुस्लिम के घर जबरन हनुमान जी की मूर्ति स्थापित कर वहां पूजन करने पर विवाद गहरा गया। दोनों ही पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए, इस बीच पुलिस ने लोगों को तितर-बितर करने की कोशिश की तो मौके पर मौजूद दोनों ही पक्षों के लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। पथराव का शिकार पुलिस भी हो गई। पत्थर लगने से सीएसपी और टीआई सहित कुछ पुलिस जवान घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक और जिला कलेक्टर को मोर्चा संभालना पड़ा। पुलिस ने सभी मामलों पर एफआईआर दर्ज करने की बात कही। फिलहाल माहौल शांत हो गया है। लेकिन पुलिस ने एहतियात के तौर पर क्षेत्र में बल की तैनाती कर दी है।

 

 

गैर हिन्दू के घर स्थापित की हनुमान जी की मूर्ति

खंडवा के दुबे कॉलोनी क्षेत्र के मुंशी चौक पर एक मुस्लिम के मकान में हनुमान जी की स्थापना और पूजन करने को लेकर विवाद हो गया। दोनों ही पक्षों के युवक आमने-सामने हो गए। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी हुई। घटना की जानकारी लगते ही शहर के तीनों थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक को एक पत्थर लगा है। भारी पुलिस बल के साथ कलेक्टर और एसपी ने मोर्चा संभाला।

 

 

दरअसल दुबे कॉलोनी के मुंशी चौक के पास रहने वाले गणेश जाधव का मकान था। बताया जाता है कि गणेश की बहू ने अपना मकान शेख असगर को बेचा था। इस मकान की कुछ ही दिन पहले असगर ने रजिस्ट्री भी कराई है। लेकिन रविवार को रात करीब 8:00 बजे इस मकान में पीछे के रास्ते से हिंदू नेता रवि आव्हाड और हिंदू समाज के कुछ युवक अंदर आ गए। उन्होंने यहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना करते हुए आरती की। इस दौरान मकान मालिक अजगर और मुस्लिम समाज के लोगों ने वहां विरोध किया। देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए और दोनों तरफ से पथराव हो गया।

 

घटना की जानकारी मिलने पर शहर के तीनों थानों की पुलिस बड़ी संख्या में मौके पर पहुंची। नगर पुलिस अधीक्षक पूनम चंद यादव और एसडीएम अरविंद चौहान ने पुलिस बल ने मौके पर दोनों ही पक्षों के युवकों को खदेड़ा। इस दौरान उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया। इस पथराव में एक पत्थर नगर पुलिस अधीक्षक पूनमचंद यादव को सर पर लगा है। इसके बाद पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह और कलेक्टर अनूप कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर मोर्चा संभाला।

 

मकान मालिक अजगर ने बताया कि रवि अव्हाड नाम के युवक ने कुछ युवकों को साथ मेरे मकान में जबरन एक मूर्ति रख दी। हम लोग मकान में मौजूद नहीं थे, वह पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे और मूर्ति अंदर रखकर पूजा पाठ करने लगे। हमने जब उन्हें समझाया दोनों ने नारेबाजी करके मोहल्ले को इकट्ठा कर लिया। अजगर ने बताया कि मैंने चार महीने पहले ही मकान खरीदा है, जिसकी मैंने पिछले महीने 18 तारीख को रजिस्ट्री करवाई है। लेकिन इन लोगों ने जबरन मेरे मकान में घुसकर इस तरह की हरकत की है,जिससे क्षेत्र की शांति बिगड़ी है।

 

 

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!