22 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने बोले, जिसके हाथ में तिरंगा हो वो हमारा, 14 को निकलेगी तिरंगा यात्रा

Must read

भोपाल। 14 अगस्त को अखंड भारत स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा को लेकर कर्मश्री संस्था के अध्यक्ष और भोपाल की हुजूर विधानसभा के विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को सभी लोगों के साथ बैठक कर आयोजन संबंधी विस्तृत रूपरेखा पर चर्चा की। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर हर-घर तिरंगा अभियान के तारतम्य में इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। ज्ञात हो कि विधायक रामेश्वर शर्मा द्वारा प्रतिवर्ष अखंड भारत के संकल्प के साथ 14 अगस्त को विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाता है। पिछले वर्ष इस यात्रा में 25 हजार से अधिक नागरिकों से सहभागिता की थी। इस साल इससे डेढ़ गुना अधिक लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है। यात्रा हुजूर के मुखर्जी नगर कोलार से संत हिरदाराम नगर तक निकाली जाती है। जिसमें हजारों लोग हाथों में तिरंगा लहराते हुए चलते हैं। रविवार को मानस भवन में भोपाल के विभिन्न क्षेत्रों के लगभग 1500 कार्यकर्ताओं ने बैठक में सहभागिता कर भारत की इस विशाल तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की।

जिसके हाथ में तिरंगा हो वो हमारा है, उसका हाथ ओर साथ नहीं छोड़ेंगे- रामेश्वर शर्मा 

बैठक को संबोधित करते हुए विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि, सैकड़ों वर्षों तक परतंत्रता की बेड़ियों में जकड़ी भारत माता की आजादी के लिए हजारों संघर्ष हुए। वर्षों तक चले इन संघर्षों में लाखों लोगों ने अपनी जान की कीमत चुकाई है। उनके बलिदान के परिणामस्वरूप हमारी भारत माता स्वाधीन हुईं। लेकिन स्वाधीनता के साथ माँ भारती को एक दंश भी मिला। तत्कालीन नेताओं की गलतियों के कारण भारत दो हिस्सों में बट गया और अपने वीरों के बलिदान से मिली यह स्वतंत्रता अधूरी सी रह गई। 14 अगस्त 1947 तक भारत अपनी आजादी के उल्लास में डूबा था लेकिन अगली ही सुबह वह अपने बटवारे के क्षोब में डूब गया।

आजादी के इतने वर्षों बाद भी अखंड भारत की स्मृतियाँ आज भी हमें चैन से नहीं बैठने देती। इसलिए हर वर्ष 14 अगस्त को हम अखंड भारत स्मृति दिवस मनाते हैं। और केवल दिवस ही नहीं मनाते बल्कि कर्मश्री के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर लोगों के मन में अखंड भारत के संकल्प को और प्रबल करते हैं। इसी लक्ष्य के साथ हम पुनः 2024 की विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन करने जा रहे हैं। इस बार यह यात्रा इतनी विशाल होगी कि भोपाल से निकली अखंड भारत की आवाज पूरे देश के दिलों में गूंजेगी। 

उन्होंने आगे कहा कि – शहर में भारी बारिश के बाद भी इतनी बड़ी संख्या में  आप सभी देश भक्तों की उपस्थिति ने बता दिया है कि हमारे लिए देश पहले है और यह तिरंगा यात्रा और भी भव्य और ऐतिहासिक होने वाली है। माननीय मोदी जी ने पुनः हर-घर तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज़ादी के बाद पहली बार यह अवसर देश के नागरिकों को दिया कि वह अपने घर पर तिरंगा लगा सकते हैं। इसलिए हर घर तिरंगा पहुँचे यह हमारा संकल्प होना चाहिए। 

जिसके हाथ में तिरंगा होगा वो सदैव हमारा है

मेरा वादा है कि जिसके हाथ में तिरंगा होगा वो सदैव हमारा है, उसका हाथ और साथ हम कभी नहीं छोड़ेंगे। याद रखें हम मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, चर्च भले न न जा पाएं, कोई बात नहीं। पर तिरंगे को नमन करना नहीं भूलना है। जहां है जैसे हैं, वैसे ही तिरंगे का सम्मान करना है। श्री शर्मा ने अंत में कहा कि – भीषण बारिश के बाद भी तिरंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए जुटे आप सभी लोगों की राष्ट्रभक्ति प्रणम्य है, आप सभी का आभार।

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!