الرئيسيةप्रदेशआज लाड़ली बहनों के खातों में आएगी 16वीं किस्त, इन बहनों को...

आज लाड़ली बहनों के खातों में आएगी 16वीं किस्त, इन बहनों को मिलेगा लाभ

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 9 सितंबर को सागर जिले के बीना से मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के हितग्राहियों के खातों में राशि अंतरित करेंगे। सागर जिले के बीना कृषि उपज मंडी में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव लाड़ली बहना योजना की 1.29 करोड़ बहनों के खातों में 1574 करोड़ रुपये की राशि अंतरित करेंगे। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों के खाते में 332.43 करोड़ रुपये अंतरित की जायेगी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव अनेक विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी करेंगे। उल्लेखनीय है कि अब तक लाडली बहना योजना के तहत लाडली बहनों को 124,499 करोड़ तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन के हितग्राहियों को 3 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि उनके खातों में अंतरित की गई है।

मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश सरकार द्वारा संचालित एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को सहायता प्रदान करना है। यह योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए बनाई गई है। योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक निश्चित राशि आर्थिक सहायता के रूप में दी जाती है, जिससे उनकी वित्तीय स्थिति मजबूत हो सके। सीधे उनके बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जाती है, जिससे पारदर्शिता और समय पर भुगतान सुनिश्चित होता है। इस योजना में आर्थिक सहायता मिलने से महिलाओं की सामाजिक स्थिति में सुधार होता है और वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हो जाती हैं। आमतौर पर योजना का लाभ उन महिलाओं को मिलता है, जिनकी वार्षिक आय एक निश्चित सीमा के अंतर्गत होती है। जो महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से आती हैं और जिनके पास कोई अन्य स्थिर आय स्रोत नहीं है, वे योजना की पात्र होती हैं। पात्र महिलाएं स्थानीय पंचायत या नगर निगम कार्यालय में आवेदन कर सकती हैं। इसके लिए आवश्यक दस्तावेज जैसे कि पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र, और आय प्रमाण पत्र की आवश्यकता होती है।

RELATED ARTICLES

ترك الرد

من فضلك ادخل تعليقك
من فضلك ادخل اسمك هنا

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!