31.1 C
Bhopal
Friday, September 20, 2024

MP उपचुनाव के दौरान खर्च करने के मामले में भाजपा आगे 

Must read

ग्वालियर | मध्यप्रदेश उपचुनाव में प्रचार के दौरान खर्च करने में कांग्रेस की तुलना में भाजपा उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। शनिवार तक महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने सबसे ज्यादा पैसा खर्च किया है। सबसे कम कांग्रेस के सुरेश राजे ने। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार सुनील शर्मा भी खर्च में पीछे दिख रहे हैं। प्रशासन ने चुनाव प्रचार के दौरान किए खर्च की राशि की गणना कर आंकड़े जारी किए हैं।

 

19 अक्टूबर को नाम वापसी के बाद शाम 5 बजे तीनों विधानसभा सीटों पर 35 उम्मीदवारों के मैदान में रहने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद प्रशासन ने चुनाव प्रचार में किए जा रहे खर्च पर भी निगरानी शुरू कर दी। 35 उम्मीदवारों को प्रशासन ने नोटिस जारी कर अबतक किए खर्च की प्रविष्टियां मांगी थी। 35 में से 31 उम्मीदवारों ने अपने खर्च की जानकारी पेश कर दी। 4 उम्मीदवार की जानकारी आना शेष है। संयुक्त संचालक व कोष, लेख ने खर्च की गणना की। जिसमें भाजपा के उम्मीदवार पैसा खर्च करने में आगे हैं। कांग्रेस के उम्मीदवार पैसा खर्च में कंजूसी दिखा रहे हैं। 11 दिन में प्रचार के दौरान यह पैसा खर्च किया गया है।

 

 

– भाजपा इमरती देवी- 18 लाख 63 हजार.
– कांग्रेस सुरेश राजे- 11 लाख 2 हजार.
– ग्वालियर पूर्व विधानसभा-
– भाजपा मुन्नालाल गोयल- 16 लाख 49 हजार.
– कांग्रेस सतीश सिकरवार- 12 लाख 48 हजार.
– ग्वालियर विधानसभा-
– भाजपा प्रधुम्न सिंह तोमर- 14 लाख 45 हजार.
– कांग्रेस सुनील शर्मा- 11 लाख 93 हजार.
– खर्च करने के मामले में इमरती औऱ मुन्ना आगे, तीसरे पर हैं प्रधुम्न सिंह तोमर.

 

 

 

Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप

 

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest News

error: Content is protected !!