उज्जैन के दशहरा मैदान पर स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली, जिसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारी और नागरिक शामिल हुए।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मैदान
समारोह के दौरान स्कूली बच्चों ने पीटी और देशभक्ति गीतों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। परेड, मार्च पास्ट और राष्ट्रगान ने पूरे वातावरण को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
शहीदों और सेनानियों का सम्मान
इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, लोकतंत्र सेनानियों और शहीदों के परिजनों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी किया गया और मुख्य अतिथि ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।