रूस अब एलन मस्क की स्टारलिंक को टक्कर देने के लिए अपने खुद के सैटेलाइट इंटरनेट नेटवर्क ‘रासवेट’ पर काम कर रहा है। मॉस्को की योजना 2027 तक अंतरिक्ष में 292 उपग्रह तैनात करने की है, जिससे उसकी सैन्य संचार क्षमता में बड़ा बदलाव आ सकता है।
यूक्रेन युद्ध में बदलेंगे समीकरण
इस नेटवर्क के जरिए रूस अपनी ड्रोन तकनीक और सैन्य संचार को और अधिक सटीक और घातक बनाने की कोशिश में है। यदि यह प्रोजेक्ट सफल होता है, तो युद्ध के मैदान में यूक्रेन की मुश्किलें काफी बढ़ सकती हैं।
चुनौतियां और जमीनी हकीकत
हालांकि, रूस अभी स्टारलिंक की तुलना में काफी पीछे है और सीमित लॉन्च क्षमता उसके लिए एक बड़ी बाधा बनी हुई है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को समय पर हासिल करना रूस के लिए आसान नहीं होगा।