उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा स्थल पर कथित ‘शुद्धिकरण’ का मामला अब मध्य प्रदेश तक गरमा गया है। इस घटना के विरोध में विदिशा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। पार्टी ने इसे सामाजिक समानता का अपमान बताते हुए दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
सत्याग्रह और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी
विदिशा में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मोहित रघुवंशी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धरना दिया और इस कृत्य को निंदनीय करार दिया। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि 17 अगस्त को पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के बाद भी एफआईआर नहीं होती है, तो वे न्यायालय में निजी परिवाद दायर करेंगे।