रायपुर के पंडरी थोक कपड़ा बाजार में करोड़ों खर्च करने के बावजूद पार्किंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। वर्ष 2021 में 1.60 करोड़ रुपये की लागत से तैयार पार्किंग लेन आज अतिक्रमण और कबाड़ का अड्डा बन गई है, जिससे ग्राहकों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अधूरे प्रोजेक्ट का दंश
बाजार में 80 लाख रुपये की लागत से शुरू की गई हाइड्रोलिक पार्किंग का काम भी लंबे समय से अधूरा पड़ा है। निर्माण कार्य पूरा न होने और सही देखरेख के अभाव में यह सुविधा आम जनता के लिए पूरी तरह अनुपयोगी साबित हो रही है।
निगम की कार्रवाई का इंतजार
पार्किंग स्थल पर दुकानदारों और कबाड़ियों के अवैध कब्जे को लेकर अब नगर निगम ने सख्ती बरतने की बात कही है। प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने और अधूरे निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच कराने का आश्वासन दिया है।