इंदौर में रिटायर्ड बैंक मैनेजर से 62 लाख की ठगी, रिश्तेदारों ने जमीन का लालच देकर फंसाया

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 25, 2026

इंदौर के राजेंद्र नगर इलाके में एक रिटायर्ड बैंक मैनेजर को जमीन दिलाने के नाम पर 62.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार बनाया गया है। पीड़ित अतुल पंडित ने 2021-22 में अपने रिश्तेदारों पर भरोसा कर निवेश किया था, लेकिन न तो जमीन मिली और न ही पूरी रकम वापस हुई।

निवेश के नाम पर जालसाजी

आरोप है कि हरीश आदले और योगेश भटाने ने बिजलपुर में जमीन का झांसा देकर पीड़ित से 62.50 लाख रुपये ऐंठ लिए। जब पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगे, तो आरोपियों ने न केवल रुपये देने से मना कर दिया, बल्कि उन्हें धमकाना भी शुरू कर दिया।

चार साल बाद पुलिस ने दर्ज की FIR

पीड़ित पिछले चार वर्षों से न्याय के लिए भटक रहा था, लेकिन मामले ने तब तूल पकड़ा जब DCP जोन-1 के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज हुई। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस बैंक ट्रांजैक्शन व अन्य दस्तावेजों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है।