नेपाल और चीन सीमा पर हाल ही में आई विनाशकारी फ्लैश फ्लड ने करीब 100 लोगों की जान ले ली है। यह आपदा इतनी तीव्र होती है कि बिना किसी पूर्व संकेत के कुछ ही घंटों में सब कुछ तहस-नहस कर देती है।
फ्लैश फ्लड क्या है और क्यों आती है?
फ्लैश फ्लड का अर्थ है अचानक आने वाली बाढ़, जो आमतौर पर बादल फटने, ग्लेशियर टूटने या बांध के क्षतिग्रस्त होने से 3 से 6 घंटे के भीतर आती है। इसका बहाव इतना प्रचंड होता है कि यह पक्के मकानों और पुलों को भी आसानी से बहा ले जाने में सक्षम है।
मोबाइल अलर्ट को गंभीरता से लें
मानसून के दौरान मौसम विभाग सैटेलाइट और डॉप्लर रडार की मदद से सटीक निगरानी करता है और आपके मोबाइल पर ‘फ्लैश फ्लड अलर्ट’ भेजता है। अपनी सुरक्षा के लिए इन चेतावनियों को कभी भी नजरअंदाज न करें और तुरंत सुरक्षित स्थानों की ओर बढ़ें।