जबलपुर की व्हीकल फैक्ट्री में भारतीय सेना के T-72 टैंकों की मरम्मत और क्षमता विस्तार के लिए 600 करोड़ रुपये की नई परियोजना शुरू होने जा रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज इस महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का भूमिपूजन करेंगे, जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी शामिल होंगे।
टैंकों की क्षमता में होगा इजाफा
इस नई सुविधा के बनने से जबलपुर में T-72 टैंकों के ओवरहॉल की क्षमता काफी बढ़ जाएगी। अब तक यह कार्य मुख्य रूप से चेन्नई स्थित हैवी व्हीकल्स फैक्ट्री में होता था, लेकिन अब जबलपुर को भी एक प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।
राजनाथ सिंह का जबलपुर दौरा
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज विशेष विमान से जबलपुर पहुंचेंगे और व्हीकल फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस दौरान टैंकों के इंजन, हथियार प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के आधुनिकीकरण पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे सेना की मारक क्षमता और मजबूत होगी।