भोपाल में बढ़ती महंगाई से परेशान गृहणियों ने विरोध का एक अनूठा तरीका अपनाया है। कांग्रेस नेता मनोज शुक्ला के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं करोंद स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पहुंचीं और त्योहार मनाने के लिए बैंक से विशेष लोन की मांग की।
रसोई का बिगड़ा बजट
खाद्य तेल, चीनी और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों में भारी उछाल के कारण मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए घर चलाना मुश्किल हो गया है। महिलाओं का कहना है कि महंगाई के कारण इस बार त्योहारों की खुशियां फीकी पड़ गई हैं और रसोई का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है।
सरकार पर निशाना
विरोध प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सरकार की नीतियों को महंगाई के लिए जिम्मेदार ठहराया। महिलाओं ने बैंक मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अपनी पीड़ा जाहिर की और सरकार से आम जनता को राहत देने की मांग की है।