ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ इंडिया ए महिला टीम का ऐलान, ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को मिली कप्तानी

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 27, 2026

बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया ए महिला टीम के आगामी भारत दौरे के लिए इंडिया ए की टीमों की घोषणा कर दी है। इस दौरे में तीन टी20, तीन वनडे और एक चार दिवसीय मल्टी-डे मैच खेला जाएगा, जिसके लिए मध्य प्रदेश के ग्वालियर की अनुष्का शर्मा को टी20 टीम की कमान सौंपी गई है।

दौरे का विस्तृत कार्यक्रम

यह दौरा 12 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में पहले टी20 मैच के साथ शुरू होगा। वनडे मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे, जबकि दौरे का समापन 2 अक्टूबर से धर्मशाला में होने वाले चार दिवसीय मल्टी-डे मैच के साथ होगा।

अनुष्का शर्मा और यास्तिका भाटिया संभालेंगी जिम्मेदारी

अनुष्का शर्मा टी20 टीम की कप्तानी करने के साथ-साथ वनडे और मल्टी-डे मैचों में उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगी। वहीं, वनडे और चार दिवसीय टेस्ट मैचों के लिए यास्तिका भाटिया को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है।