इटली का अनोखा प्रयोग: ब्लू क्रैब के आतंक से निपटने के लिए समुद्र में उतारी ऑक्टोपस की सेना

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: August 27, 2026

इटली में आक्रामक ब्लू क्रैब की बढ़ती आबादी ने समुद्री पारिस्थितिकी तंत्र और स्थानीय अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इन केकड़ों के कारण देश को करीब 200 मिलियन यूरो का आर्थिक घाटा उठाना पड़ा है, जिससे निपटने के लिए वैज्ञानिकों ने एक अनूठी रणनीति अपनाई है।

ऑक्टोपस बनेंगे ब्लू क्रैब के काल

इस समस्या को जड़ से खत्म करने के लिए इटली के विशेषज्ञों ने समुद्र में 1 लाख 30 हजार से अधिक बेबी ऑक्टोपस छोड़े हैं। उम्मीद है कि ये ऑक्टोपस बड़े होकर ब्लू क्रैब का प्राकृतिक शिकार करेंगे, जिससे उनकी संख्या को नियंत्रित किया जा सकेगा और समुद्री संतुलन बहाल होगा।