जर्मनी में सुरक्षा को लेकर खलबली, एयरपोर्ट के पास मिला संदिग्ध विस्फोटक ड्रोन

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 1, 2026

जर्मनी के लीपजिग हाले एयरपोर्ट पर बीते अगस्त महीने में एक बड़ा सुरक्षा उल्लंघन सामने आया है। यहां यूक्रेनी कार्गो विमानों के पास विस्फोटकों से लदा एक ड्रोन बरामद किया गया था, जो फटने में नाकाम रहा। इस घटना के बाद से पूरे यूरोप में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

विमानों को निशाना बनाने की साजिश

जांच में पता चला है कि 4 अगस्त को एयरपोर्ट के पास एंतोनोव कार्गो विमानों के करीब यह खतरनाक ड्रोन पाया गया था। यदि यह विस्फोटक फट जाता, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

जांच के दायरे में साजिशकर्ता

जर्मन प्रशासन इस मामले की गहन जांच कर रहा है और जल्द ही उन संदिग्धों के नामों का खुलासा कर सकता है जिन्होंने इस हमले की साजिश रची थी। सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना क्षेत्र में बढ़ते हाइब्रिड खतरों का संकेत हो सकती है।