एक चीनी इंसान 17 सेकंड में 50 अंडे खा गया 

चीनी | का एक इंसान सिर्फ 17 सेकंड में 50 अंडे खा गया। अब आप यही सोच रहे होंगे कि भला कोई ऐसा कैसे कर सकता है। इंटरनेट पर फेमस होने का सबसे आसान तरीका है कि कुछ ऐसा कर जाइए जो बेहद अजीब हो। आए दिन लोग इसी तरह की हरकतें करते नजर आते हैं। 
 
 
कोई अजीब- अजीब गाने गाता है तो कोई खतरनाक स्टंट करता है। इन विडियोज के वायरल हो जाने पर लोगों की अच्छी खासी कमाई भी हो जाती है और मजे के मजे हो जाते हैं। ऐसा ही एक विडियो यूट्यूब पर वायरल हो रहा है | 
 
 
जिसमें चीन का एक इंसान सिर्फ 17 सेकंड में 50 अंडे खा गया। अब आप यही सोच रहे होंगे कि भला कोई ऐसा कैसे कर सकता है। हृढ्ढरु्रष्ठ नाम के फेसबुक पेज पर अपलोड हुआ यह विडियो इतना वायरल हो रहा है कि इसे अब तक कुल 60 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। यूट्यूब पर कॉमेंट में लोगों की अजीबोगरीब प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।
 
 
 
34 सेकंड के इस विडियो में यह इंसान 5 मग लेकर बैठा है, जिसमें अंडे फोड़कर रखे हुए हैं। 5 मग में 50 अंडे भरे हैं जिसे यह इंसान सिर्फ 17 सेकेंड में खत्म कर देता है। जब यह पहले मग से अंडे पी रहा होता है तभी दूसरे मग को उठा लेता है और पहला खत्म होते ही दूसरे को मुंह से लगा लेता है, इसी प्रकार वह पांचव मग तक करता है और गटागट अंडे पी जाता है। 
 
सारे अंडे खत्म होने के बाद वह विजयी चिह्न भी बनाता है। कॉमेंट में लोग लिखते हैं कि इतने अंडे खाने से फूड पॉइजनिंग हो सकती है। एक और यूजर लिखता है कि इतने अंडे खाने के बाद अब तुहें कैलरी बर्न करने के लिए हजारों किलोमीटर दौडऩा पड़ेगा।
RELATED ARTICLES
- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!