الرئيسية धार्मिक ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रह रोकेंगे कोरोना

ज्योतिषाचार्य के अनुसार ग्रह रोकेंगे कोरोना

rashi

ग्वालियर। Corona महामारी से परेशान विश्व के लिए अच्छी खबर है। अब राहु, केतु, शनि, गुरु ग्रहों की चाल में परिवर्तन से कोरोना महामारी का कहर थमने लगेगा। धीरे-धीरे कोरोना के कारण मौतों की संख्या कम होती जाएगी, जो कि कुछ समय बाद शून्य पर आ जाएगी।

ये भी पढ़े : हृदय की पवित्रता ही धर्म का आधार है : मुनिश्री

ज्योतिषाचार्य के अनुसार गुरु 14 मई से वक्री चल रहे थे जो कि 12 सितंबर को मार्गी हो गए हैं। वहीं राहू व केतु भी 18 माह से एक ही राशि में चल रहे थे जिन्होंने बुधवार 23 सितंबर को अपनी राशि बदल ली है। इन सभी के राशि एवं चाल में परिवर्तन से सभी राशियों पर असर पड़ेगा। ग्रहों की स्थिति के कारण रुई, कपास, गुड़, तेल, तिल, सरसों, किराने के सामान में तेजी आएगी।

ये भी पढ़े : पाप से नहीं, सब कुछ पुण्य से ही मिलता है, असत्य को नहीं मात्र सत्य को पाया जा सकता : मुनिश्री

किस राशि पर क्या होगा असर –

मेष राशि: राहू व केतु के कारण मानसिक उलझनें, कष्ट व रोग एवं सामाजिक पारिवारिक कष्ट रहेगा।

वृषभ राशि: वृषभ राशि पर राहु के कारण दैनिक कामकाज में उदासीनता, वायु विकार रहेगा, लेकिन राजनीतिक व सामाजिक व्यक्तियों को राहु लाभ देगा।

मिथुन राशि: राहु व केतु के कारण स्थान परिवर्तन के साथ नई यात्रा, कार्य के नए स्रोत, व्यापार में अनुकूलता रहेगी।

कर्क राशि: कर्क राशिवालों के लिए राहू शुभ है, व्यापार में लाभ, कार्यो में सफलता के साथ मान सम्मान मिलने से मनोबल बढ़ेगा।

सिंह राशि: कार्य क्षेत्र में सफलता, सामाजिक राजनीतिक लाभ उन्नति से आर्थिक मजबूती रहेगी।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को अचानक धन लाभ, सफलता, भाग्यवृद्घि होगी। साथ ही राजनीतिक लोगों को विशेष सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़े : कल गृह मंत्री बोले मास्क नहीं लगाएंगे, आज सुपुत्र को निकला कोरोना

तुला राशि: स्वास्थ्य अनुकूल नहीं रहेगा, किसी भी प्रकार के बड़े जोखिम को उठाने से बचें।

वृश्चिक राशि: नौकरी, व्यापार में सफलता मिलेगी। साथ ही राज्य से लाभ, मित्रों से सहायता मिलेगी। परंतु स्त्री (पत्नी) को कष्ट रहेगा, जिससे दैनिक जीवन में बाधाएं आएंगी।

धनु राशि: धनु राशि वालों की शारीरिक क्षमता बढ़ेगी, व्यापार, उन्नतिशील रहेगा। शत्रु पर एवं मुकदमे आदि में विजय मिलेगी।

मकर राशि: अचानक धन ऐश्वर्य में वृद्घि, महत्वपूर्ण कार्यों में सफलता से धन प्राप्ति के योग बनेंगे।

कुंभ राशि: अस्थिरता, घरेलू झगड़े, अशांति स्थान हानि के योग रहेंगे।

मीन राशि: पराक्रम में वृद्घि, आत्मविश्वास में बढ़ोत्तरी, मित्रों से लाभ, सफलता और उन्नति होगी।

ये भी पढ़े : नरेंद्र मोदी और श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा डिजिटल शिखर वार्ता में मछुआरों के मुद्दे पर की बात करेंगे

error: Content is protected !!
Exit mobile version