कोरबा: बहू से तंग आकर सास ने उठाया खौफनाक कदम, दीवार पर लिखा सुसाइड नोट

Author Picture
By Partho Banarjee Published On: September 2, 2026

विवाद के बाद जानलेवा फैसला

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पारिवारिक कलह का एक दुखद मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपनी बहू से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका ने घर की दीवार पर सुसाइड नोट लिखकर सीधे तौर पर बहू पूर्णिमा को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब दीवार पर लिखे सुसाइड नोट की जांच कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।