कैरेबियन प्रीमियर लीग के 23वें मुकाबले में फील्डर नवीन बिडाइसी ने एक ऐसा कैच लपका है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया है। उन्होंने हवा में छलांग लगाकर क्विंटन डिकॉक का शानदार विकेट लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
डिकॉक का शतक भी नहीं आया काम
इस मैच में क्विंटन डिकॉक ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 57 गेंदों में 106 रनों की शतकीय पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 11 चौके और 7 छक्के जड़े, लेकिन उनकी टीम बारबाडोस ट्राइडेंट्स को जीत नहीं मिल सकी।
नसीम शाह की गेंद पर हुआ कमाल
डिकॉक का विकेट नसीम शाह की गेंद पर गिरा, जिसे नवीन बिडाइसी ने बेहद फुर्ती के साथ लपक लिया। यह कैच मैच का सबसे बड़ा आकर्षण रहा और फैंस बिडाइसी की एथलेटिक क्षमता की जमकर तारीफ कर रहे हैं।