ऑस्ट्रेलिया बना T20 का किंग, न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराया

Author Picture
By Sharma Published On: November 14, 2021

T20 World Cup 2021 Final NZ vs Aus। दुनिया को टी-20 का नया चैंपियन मिल गया है। आस्‍ट्रेलिया ने फाइनल मैच में न्‍यूजीलैंड को एकतरफा मुकाबले में हराकर यह खिताब जीत लिया है।ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। न्‍यूजीलैंड की टीम ने पहली पारी में 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 172 रन बनाए हैं। केन विलियमसन ने छक्का लगाकर 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।डेरिल मिचेल ने मार्टिन गप्टिल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी की, लेकिन इसके बाद हेजलवुड ने मिचेल को 11 रन पर आउट कर इस पार्टनरशिप को ब्रेक कर दिया और अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।

 

बात दे मार्टिन गप्टिल ने 35 गेंदों पर सामना करते हुए 28 रन बनाए और एडम जंपा की गेंद पर उनका कैच स्टोइनिस ने पकड़ा। कप्तान केन ने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टीम का तीसरा झटका ग्लेन फिलिप के रूप में लगा जब जोस हेजलवुड ने उनको 18 रन पर ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच करवाया। इसी ओवर में जमकर बल्लेबाजी कर रहे कप्तान केन 10 चौके और 3 छक्के की मदद से 85 रन पर स्टीव स्मिथ को कैच दे बैठे।