Children’s Day: राहुल-प्रियंका ने नेहरू को किया याद,शेयर की ये तस्वीरें,पीएम ने दी श्रद्धांजलि

Author Picture
By Sharma Published On: November 14, 2021

नई दिल्ली। भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 14 नवंबर को 132वीं जयंती है। इस खास मौके पर हर कोई उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जवाहरलाल नेहरू की जयंती को भारत में बाल दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। राहुल गांधी ने पंडित जवाहरलाल नेहरू की बच्चों के साथ एक तस्वीर साझा की। तस्वीर शेयर कर राहुल गांधी ने लिखा, ”पंडित जवाहरलाल नेहरू कहते थे, ”हमें जो चाहिए वह शांति की पीढ़ी है।” राहुल गांधी ने आगे लिखा, ”भारत के पहले प्रधानमंत्री को याद करते हुए जिन्होंने सत्य, एकता और शांति को बहुत महत्व दिया।”

 

राहुल गांधी की तरह प्रियंका गांधी ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में पंडित जवाहरलाल नेहरू किसानों के साथ खेत में दिखाई दे रहे हैं। पंडित जवाहरलाल नेहरू के कोटेशन को प्रियंका ने शेयर किया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया …भारत भूमि में फैले सारे भारतवासी ही सबसे ज्यादा मायने रखते हैं। भारत माता यही करोड़ों-करोड़ जनता है और भारत माता की जय उसकी भूमि पर रहने वाले इन सबकी जय है।-पंडित जवाहर लाल नेहरू” प्रियंका गांधी ने आगे लिखा, ”भारत माता की जय में किसानों की जय है, जवानों की जय, श्रमिकों की जय है।

 

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शांतिवन पहुंचकर जवाहर लाल नेहरू को श्रद्धांजलि दी है। जिसकी तस्वीरें कांग्रेस ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी है।