एमपी: 5 दिन में दो महिलाओं से शादी कर दुल्हा हुआ गायब, तलाश जारी

Author Picture
By Sharma Published On: December 22, 2020
doubel marriage

खंडवा: मध्यप्रदेश में एक व्यक्ति ने पांच दिनों में दो लड़कियों से कथित तौर पर ब्याह रचाया और उसके बाद से वह गायब है। खंडवा की कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी बी एल मंडलोई ने रविवार को बताया कि एक लड़की के परिजन द्वारा शनिवार को की गई शिकायत पर पुलिस इस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़े : POLICE के साथ की अभद्रता महिला टीआई और सब इंस्पेक्टर से की झूमाझटकी

उन्होंने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पांच दिनों के अंतराल में शादी करने वाला 26 वर्षीय यह व्यक्ति इंदौर के मूसाखेडी इलाके का रहने वाला है और उसने खंडवा की लड़की से दो दिसंबर को कथित तौर पर शादी की है, जबकि दूसरी लड़की से इंदौर जिले के महू तहसील के एक गांव में सात दिसंबर को कथित तौर पर शादी की है।

ये भी पढ़े : इंदौर डबल मर्डर – जिस बेटी को नाज से पाला, उसने ही लिखा मां-बाप का ‘कत्लनामा’

मंडलोई ने बताया, ‘‘शिकायत के अनुसार इस व्यक्ति की दूसरी शादी में खंडवा से एक व्यक्ति गया था, जो पहली लड़की का रिश्तेदार था। उसने दूल्हे बने इस व्यक्ति को पहचान लिया और उसकी फोटो खींचकर जिस लड़की से उसने पहली शादी की थी, उसके परिजन को भेज दी। इससे उसकी दूसरी शादी करने की पोल खुल गई थी।’’ इसके बाद खंडवा की लड़की के परिवार वालों ने यहां पुलिस में शिकायत की और मांग की कि उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।

ये भी पढ़े :  CM शिवराज की चेतावनी- बदमाशों प्रदेश छोड़ दो, नहीं तो मामा मसल देगा !

मंडलोई ने बताया कि शिकायत के अनुसार इस परिवार ने शादी में और दुल्हन को दिये जाने वाले सामान में करीब 10 लाख रुपये खर्च करने का दावा किया है। इसमें यह भी कहा गया है कि लड़की से शादी करने के बाद वह उसे अपने घर इंदौर भी ले गया था।

ये भी पढ़े : 2 बार मध्यप्रदेश के CM रहे वोरा का 93 साल की उम्र में निधन, 18 साल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे

उन्होंने बताया कि कुछ दिनों के बाद उसने लड़की से कहा कि वह कुछ आवश्यक काम से भोपाल जा रहा है। लेकिन वह महू गया और दूसरी लड़की से उसने शादी कर ली। मंडलोई ने बताया कि सात दिसंबर के बाद दूसरी शादी करने के बाद यह व्यक्ति अब तक अपने घर नहीं आया है और उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि उसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़े :  कैश कांड में नया खुलासा – 8 विभागों के नाम के आगे 124 करोड़ 20 लाख रुपए का जिक्र

    Daily Update के लिए अभी डाउनलोड करे : MP samachar का मोबाइल एप